छत्तीसगढ़
हुक्का पार्टी में मस्त अधिकारी, जबकि राज्य में हुक्का पर बैन

बिलासपुर / अचानकमार टाइगर रिजर्व के संचालक संजय लुथेर का एक स्टेट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे बीती रात 24 मई को करीब 12:34 बजे शराब के नशे में हुक्का पीते नजर आ रहे हैं।
यह उन्होंने खुद अपने मोबाइल के स्टेटस पर अपलोड किया, जिसमें उनके सामने टेबल पर महंगी शराब की बोतल, चखना, ग्लास और हुक्का साफ देखा जा सकता है। अब सवाल उठता है कि यह वीडियो उन्होंने नशे की हालत में गलती से डाला या जानबूझकर । एक जिम्मेदार अधिकारी के लिए यह बेहद निंदनीय कृत्य है।




