रायपुर

पॉलिथीन से मुक्ति,पर्यावरण सुरक्षित- डॉ प्रीति मिश्रा डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़

उमा वाणी रायपुर

पॉलिथीन से मुक्ति,पर्यावरण सुरक्षित- डॉ प्रीति मिश्रा
डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़

में पर्यावरण समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नो पॉलिथीन डे मनाया गया। पर्यावरण समिति के संयोजक डॉ प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है।यह दिन प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करने और पर्यावरण पर उनके नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन,लोग प्लास्टिक बैग के उपयोग को बंद करने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने सभी से आह्वान किया कि किराने का सामान ले जाने के लिए कपड़े या जूट के बैग का उपयोग करें। आज के दिन लोगों को प्लास्टिक बैग के उपयोग के खतरों के बारे में शिक्षित करे और उन्हें पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको ने नो पॉलिथीन तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नारा लगाए तथा हाथ से बने कपड़े के थैले वितरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक सही महाविद्यालय के समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button