
आज दिनांक 25.07.2025 को कृषि स्थायी समिति की बैठक दोपहर 2.00 बजे से कृषि विभाग के सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें माननीय सभापति कृषि स्थायी समिति श्री गुरू सौरभसाहेव, मान. सदस्या श्रीमती सविता चन्द्राकर, मान. सदस्या श्रीमती पूजा लोकमणि कोशले, मान. सदस्य श्री अन्नू तारक, उप संचालक कृषि श्री सतीश अवस्थी, उप संचालक उद्यानिकी श्री कैलाश पैकरा, संयुक्त संचालक पशुपालन श्री उईके, उप संचालक मछलीपालन श्री मनोज पैकरा, जिला सहकारी बैंक, जिला विपणन अधिकारी, क्रेडा के जिला अधिकारी एवं वीज प्रक्रिया प्रभारी जोरा/अभनपुर उपस्थित रहे। माननीय सदस्या श्रीमती सविता चन्द्राकर द्वारा सम्पूर्ण विकासखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिये गये। साथ ही विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को ग्राम सचिवालय के दिन अनिवार्य रूप से उपस्थिति होने के निर्देश दिये गये। माननीय सदस्य श्री अन्नू तारक ने निर्देशित किया कि जिले के समस्त प्राथमिक सहकारी समिति में रासायनिक उर्वरक की कमी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये। उप संचालक कृषि श्री सतीश अवस्थी ने बताया कि वर्तमान




