रायपुर

डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के तत्वाधान में राखी बनाओ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

उमा वाणी  रायपुर

डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के तत्वाधान में राखी बनाओ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी एवं मार्गदर्शन किया

राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी । राखी बनाओ प्रतियोगिता में कुल 28 छात्राओं ने प्रतिभागिता की । निर्णायक के रूप में गणित की विभागाध्यक्ष डॉ रूपा सलहोत्रा एवं अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति मिश्रा रहीं। राखी बनाओ में कु रितु खोपे प्रथम स्थान पर, योगेश्वरी सोनकर द्वितीय स्थान तथा निकिता ध्रुव एवं दीक्षा देवांगन तृतीय स्थान पर रहे । वही उपासना साहू एवं ज्योति राणा सांत्वना स्थान पर रहीं। इसी प्रकार मेहंदी प्रतियोगिता में भी 28 छात्राओं ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता की निर्णायक भौतिक शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ दीप्ति झा एवं ग्रंथपाल सी. के. वर्मा रहीं । मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उपासना साहू एवं पूनम साहू रहीं । द्वितीय स्थान पर सोनिया यदु एवं चारू प्रजापति रही एवं तृतीय स्थान पर चांदनी पटेल एवं यशोदा निर्मलकर रही । कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की संयोजक डॉ निधि गुप्ता एवं सदस्य डॉ श्वेता अग्रिवंशी, प्रो नयनी ताडी और प्रो मौसमी लहरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में डिंपल श्रीवास, डॉ दीपा गोस्वामी, कृतिका चंद्राकर, रीतेश लहरें एवं नरेंद्र आदि का सक्रिय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button