कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर छ०ग०
(उमा वाणी)न्यूज रायपुर
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर छ०ग०
क/टीका/सत्रह/2025/
रायपुर दिनांक
जिले को कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में दिनांक 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जावेगा शिशु संरक्षण माह अभियान
संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छ०ग० से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह दिनांक 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जावेगा। अभियान के तहत 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक तथा 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आई.एफ.ए. (आयरन सिरफ) का एक बोतल सप्ताह में दो बार पिलाये जाने हेतु वितरित किया जावेगा। पालको द्वारा नियमित रूप से आयरन सिरफ पिलाये जाने की मानिटरिंग मितानीनों के माध्यम से करायी जावेगी।
सत्र स्थल में वजन मशीन उपलब्ध होगे ताकि कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जा सके साथ ही हिमोग्लोबिन जाँच की भी व्यवस्था की गई है। उपरोक्त जॉच में यदि कोई बच्चा कुपोषित पाया जाता है तो उनको सुपोषित करने हेतु एन.आर.सी. में भर्ती करने की कार्यवाही की जावेगी।
अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर महोदय जिला रायपुर डॉ गौरव सिंह द्वारा निर्देश दिया गया कि समस्त सत्रों में विटामिन-ए एवं आईएफए सिरफ की पर्याप्त उपलब्धता, सत्र स्थल में वजन मशीन की व्यवस्था, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानीनों को उक्त संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण तथा जिन ग्रामों में सत्र आयोजित करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है उक्त ग्रामों में एक दिवस पूर्व मुनादी कराने जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समय सीमा में पूर्ण करेगे। डॉ मिथिलेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर द्वारा बताया गया है कि अभियान हेतु आवश्यक तैयारियों पूर्ण करने निर्देश समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी जिला रायपुर को दिये गये है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ श्वेता सोनवानी द्वारा बताया गया कि पिछले चरण (जनवरी-फरवरी 2025) हेतु आयरन एवं विटामिन-ए का लक्ष्य कमशः 242931 एवं 229435 निर्धारित किया गया था। इस चरण में भी यही लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के शत-प्रतिशत बच्चों को विटामिन-ए एवं आयरन सिरफ प्रदाय किये जाने की मानिटरिंग जिला स्तरीय टीम द्वारा किया जावेगा।
अतः जिला स्वास्थ्य समिति जिला रायपुर आम जनता से अपील करता है कि इस अभियान के तहत दी जा रही सेवाओं का लाभ उठाने हेतु अपने बच्चें को सत्र स्थल अथवा शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में ले जा कर विटमिन-ए की खुराक अवश्य पिलाये तथा आयरन सिरफ भी प्राप्त करें ताकि बच्चें को विभिन्न प्रकार की बिमारियों से प्रतिरक्षित किया जा सके। शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ दिनांक 29 अगस्त 2025 को मातृ एवं शिशु अस्पताल कालीबाड़ी में आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर (छ.ग.)