छत्तीसगढ़रायपुर

नगर निगम जोन 10 वार्ड 52 में नागरिकों को गीला और सूखा कूड़ा पृथक्करण के बारे में जागरूक किया गया

रजत महोत्सव राज्योत्सव

विशेष स्वच्छता पखवाड़ा

नगर निगम जोन 10 वार्ड 52 में नागरिकों को गीला और सूखा कूड़ा पृथक्करण के बारे में जागरूक किया गया

 


रायपुर -छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस समारोह ‘रजत महोत्सव’ (राज्योत्सव-2025) के अवसर पर विशेष स्वच्छता पखवाड़ा-2025 आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रविवार को रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा घर-घर स्वच्छता जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। ज़ोन-10 स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड-52 में आयोजित इस गतिविधि में द्वार-द्वार जाकर नागरिकों को गीला एवं सूखा कूड़ा पृथक्करण के बारे में जागरूक किया गया।
स्वच्छ भारत अभियान-शहरी 2.0 अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय “विशेष स्वच्छता पखवाड़ा-2025” का आयोजन 25 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button