निगम आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने जोन 8 जोन कमिश्नर, अधिकारियों सहित ने किया महादेवघाट की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण,
समीक्षा कर पुन्नी मेला के पूर्व स्वच्छता कायम करने सहित दिए आवश्यक मौलिक सुविधाओं का पुख्ता प्रबंधन पूर्वनिश्चित करने किया निर्देशित
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित जोन 8 के सम्बंधित अधिकारियों सहित जोन 8 अंतर्गत महादेवघाट की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.
नगर निगम अपर आयुक्त ने महादेवघाट और आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की दिनांक 4,5,6 नवम्बर 2025 को आयोजित महादेवघाट पुन्नी मेला के वार्षिक परम्परागत आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए महादेवघाट क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कायम करते हुए हजारों की संख्या में महादेवघाट पुन्नी मेला में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दिया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है.
नगर निगम अपर आयुक्त ने पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी महादेवघाट पुन्नी मेला क्षेत्र में श्रद्धालु नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक मौलिक सुविधाओं सफाई,पेयजल, प्रकाश व्यवस्था का पुख्ता प्रबंधन प्रशासनिक तौर पर पूर्वनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सम्बंधित जोन 8 के अधिकारियों को दिए.



