रायपुर

उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित

उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित

खेल कैलेंडर सत्र 2025-26 के तहत सेक्टर स्तरीय वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल कूद के बहुत लाभ हैं।ये न केवल हमारे शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखता है।शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।सभी प्रतिभागियों को जीत के शुभकामनाएं दी।उक्त प्रतियोगिता में दस महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया तथा सात महाविद्यालय के खिलाड़ी ट्रायल के लिए उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता मे पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय विजेता तथा शासकीय दुधाधारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर उपविजेता रही। प्रतियोगिता का सफल संचालन महाविद्यालय की क्रीड़ाधिकारी तथा आयोजन संगठन सचिव रेबेका बेन ने किया।

Related Articles

Back to top button