featureछत्तीसगढ़

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्था को परखा

कोरबा। कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरबा और करतला विकासखंड के अलग-अलग उपार्जन केंद्रों का दौरा किया।

निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर तिलकेजा समिति प्रबंधक को निलंबित किया गया, जबकि चिकनीपाली प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर ने भैंसमा, तिलकेजा और चिकनीपाली उपार्जन केंद्रों में चल रही खरीदी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने समिति प्रबंधक और फड़ प्रभारियों से अब तक हुई खरीदी, पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन, धान उठाव और बारदाना उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान धान का नमी परीक्षण और वजन कराकर भौतिक सत्यापन भी किया गया। कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर टोकन प्राप्ति की प्रक्रिया, केंद्रों में उपलब्ध सुविधाएं, खेती की स्थिति और धान की किस्मों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पात्र किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button