छत्तीसगढ़ रायपुर उमा वाणी
रायपुर कमिश्नरेट
DCP west zone
(थाना टिकरापारा)
दिनांक 10.02.2026

➡️सूखे नशे के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश
➡️सूखे नशे के कारोबारी के विरूद्ध थाना टिकरापारा क्षेत्रातर्गत संचालित न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव का चेकिंग हेतु संघन अभियान चलाया गया।
➡️अभियान के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा संदेही यात्रियों का संघन चेकिंग कर विक्रय करने हेतु रखे अवैध गांजा मिलने पर कार्यवाही किया गया है।
➡️दो अलग अलग बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के पास से 05.938 किलो ग्राम एवं 7 किलो ग्राम कुल 12.938 किलो ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 113/26 एवं 115/26 कुल-05 आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
➡️कुल दोनो प्रकरण में जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की कुल कीमत लगभग 6,50,000/रु है।
➡️आरोपियान द्वारा गांजा परिवहन हेतु बस/सडक मार्ग का उपयोग किया गया है।
➡️ प्रकरण में किया जा रहा है “End to end” एवं “financial” investigation”
सूखे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल के आदेशानुसार थाना क्षेत्रातंर्गत गांजा के अवैध विक्रय पर सख्त अपराधिक कार्यवाही करने एवं न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में संदेही यात्रियों की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर सहायक पुलिस आयुक्त श्री नवनीत पाटिल न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम तैयार कर न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में संदेही यात्रियों की चेकिंग कार्यवाही किया गया।
प्रकरण-01.चेकिंग के दौरान दिनांक 09.02.2026 के 12ः00 बजे न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में चेकिंग के दौरान एक महिला एवं दो पुरूष यात्री को संदेह के आधार पर उनके पास रखे झोला एवं स्कूली बैंग का चेकिंग किया गया जिसमें महिला के पास रखे झोला व दो पुरूष के पास रखे स्कूली बैंग से अवैध मादक पदार्थ *गांजा 5.938 किलो ग्राम कीमती 3,00,000/रु मिला। आरोपियों से पूछताछ करने पर महिला अपना नाम पिंकी हरिजन पति देवानंद मंडल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गोईपटा मुसैना थाना लांजीगढ जिला कालाहांडी उडिसा हाल सिलतरा शिव मंदिर के पास थाना धरसींवा रायपुर 02. क्षीतिज प्रताप सिंह पिता उदय प्रताप सिंह उम्र 22 साल निवासी जीआरपी पुलिस लाईन मकान नंबर 36/5 थाना गमापुर जिला जबलपुर म.प्र. 03. विधि से संघर्षरत् बालक निवासी ललित कालोनी सेंट्रल जेल के पीछे गमापुर थाना बेलबाग जिला जबलपुर म.प्र. बताये जिन्हे गिरफ्तार कर आरोपियों से मेमोरेंडम लिया गया जिसमें गिरफ्तार आरोपियों द्वारा रामकृष्ण तिवारी पिता हिछलाल तिवारी उम्र 29 साल पता ग्राम बेरिया थाना मऊगंज जिला रीवा म. प्र. हाल सिलतरा भाटापारा दुर्गा मंदिर रायपुर को प्रकरण संलिप्त पाए जाने पर सभी 04 आरोपियों के विरूद्ध *अपराध क्रमांक 113/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01.पिंकी हरिजन पति देवानंद मंडल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गोईपटा मुसैना थाना लांजीगढ जिला कालाहांडी उडिसा हाल सिलतरा शिव मंदिर के पास थाना धरसींवा रायपुर
02.क्षीतिज प्रताप सिंह पिता उदय प्रताप सिंह उम्र 22 साल निवासी जीआरपी पुलिस लाईन मकान नंबर 36/5 थाना गमापुर जिला जबलपुर म.प्र.
03.विधि से संघर्षरत् बालक निवासी ललित कालोनी सेंट्रल जेल के पीछे गमापुर थाना बेलबाग जिला जबलपुर म.प्र.
04.रामकृष्ण तिवारी पिता हिछलाल तिवारी उम्र 29 साल स्थाई ग्राम बेरिया थाना मऊगंज जिला रीवा म. प्र. हाल सिलतरा दुर्गा मंदिर के पास रायपुर
प्रकरण- 02. चेकिंग के दौरान दिनांक 09.02.2026 के 17ः15 बजे न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में चेकिंग के दौरान एक पुरूष यात्री को संदेह के आधार पर उनके पास रखे नेवी ब्ल्यू कलर के ट्राली बैंग का चेकिंग किया गया जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा 7 किलो ग्राम कीमती 3,50,000/रु मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम अरूण जाल पिता अर्जुन जाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम हीरालोई थाना किससिन्दा पोस्ट किसिन्दा जिला संबंलपुर उडिसा होना बताये जिन्हे गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 115/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
- गिरफ्तार आरोपी
01.अरूण जाल पिता अर्जुन जाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम हीरालोई थाना किससिन्दा पोस्ट किसिन्दा जिला संबंलपुर उडिसा



