छत्तीसगढ़रायपुर

दिनांक 25/02/2026 को गुरुकुल महिला महाविद्यालय में विज्ञानं परिषद् द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।

रायपुर उमा वाणी न्यूज

गुरुकुल महिला महाविद्यालय
कालीबाड़ी रोड रायपुर(छ.ग.)
विषय : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
दिनांक: 25/02/2026

दिनांक 25/02/2026 को गुरुकुल महिला महाविद्यालय में विज्ञानं परिषद् द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष के आधिकारिक संदेश “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार” के अनुरूप महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में तर्कसंगत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, मानवता के कल्याण के लिए किए गए वैज्ञानिक आविष्कारों के प्रति छात्राओं को जागरूक करना, छात्राओं की रचनात्मक और शैक्षणिक प्रतिभा को एक साझा मंच प्रदान करना हैं । आयोजन के अंतर्गत छात्राओं ने पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से अपना वैज्ञानिक कौशल दिखाया। निबंध प्रतियोगिता में “विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और नवाचार की भूमिका” (Role of Science and Innovation in Building Viksit Bharat) विषय पर छात्राओं ने अपने विचार रखे। पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता से विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार, सतत भविष्य के लिए विज्ञान की भूमिका, आधुनिक भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषयों पर प्रभावशाली पोस्टर तैयार किए। इसमें आधुनिक भारत की तकनीकी प्रगति और भविष्य के नवाचारों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, अक्षय ऊर्जा (Solar Energy) और संसाधनों के उचित उपयोग पर आधारित प्रभावशाली पोस्टर बनाए। इसरो (ISRO) की उपलब्धियों, डिजिटल क्रांति और रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती शक्ति का चित्रण किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक अभिरुचि पैदा करना और उन्हें अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्राचार्या ने यह स्पष्ट किया कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की हर प्रक्रिया का आधार है और देश के समग्र विकास के लिए अनिवार्य है।

पुरस्कार विजेता:
निबंध प्रतियोगिता:
प्रथम: स्वयंप्रभा साहू (बी एससी II सेमेस्टर)
द्वितीय: वर्तिका साहू (बी एससी III वर्ष)
तृतीय: खुशबू भूटान (बी एससी IV सेमेस्टर)
सांत्वना पुरस्कार: तेजस्वी चंद्राकर (बीएससी II सेमेस्टर)
पोस्टर प्रतियोगिता:
प्रथम: मोक्षी साहू (बी एससी अंतिम वर्ष)
द्वितीय: मोनिका कोसरे (बी एससी IV सेमेस्टर)
तृतीय: खुशबू फूटान (बी एससी IV सेमेस्टर)
सांत्वना पुरस्कार: जागृति सिन्हा , खुशी देवांगन (बी एससी IV सेमेस्टर)
इस गौरवशाली अवसर पर महाविद्यालय के विभागों के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button