अपराधछत्तीसगढ़

दोस्तों से कराया गैंगरेप, प्रेमी सहित 7 दरिंदे गिरफ्तार

जशपुर। अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का गैंगरेप करा दिया। गैंगरेप में तीन बालिक और तीन नाबालिक शामिल है। गैंगरेप के सभी आरोपियों को पुलिस ने 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। केरल में काम करने के बाद वापस बस से आई लड़की को धोखे से प्रेमी ने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

दुलदुला थाना में बीती रात एक 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह मार्च 2022 में काम करने केरल गई थी, दिनांक 25 मई के दिन शनिवार को केरल से वापस अपने बड़ी मम्मी के घर बस से लुड़ेग पहुंची थी। दिनांक 26 मई को यह लुड़ेग से बस से लोरो दोफा आयी वहां यह अपने प्रेमी रसल कुजूर से मिली एवं उसी के कहने पर वह वहां आई थी।

युवती अपने घर नहीं गयी और न ही घरवालों को बताई कि मैं अपने प्रेमी के साथ हूं। साथ में रहने के दौरान दिनांक 26 मई की रात में प्रेमी रसल कुजूर ने सहमति से युवती के साथ एक जगह में दुष्कर्म किया एवं दिनांक 27 मई के सुबह में रसल कुजूर वहां से चला गया। उसी दिन दिनांक 27 मई की रात्रि करीब 7-8 बजे इसकी अपने प्रेमी रसल कुजूर से मोबाईल से बात हुआ। तो वह उसे एक गांव के डेम तरफ बुलाया। इसी दौरान युवती को आधे रास्ते तक निशुल तिर्की एवं उसके 02 अन्य नाबालिग साथी उसे लेने आये। युवती अपने प्रेमी रसेल कुजूर के कहने पर उन तीनों के साथ 5-10 मीटर की दूरी पर डेम के पास पहुंची जहां रसल कुजूर पहले से था और एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का भी प्रेमी के साथ डेम के पास पहले से मौजूद था।
उसके बाद निशुल तिर्की एवं अन्य 03 साथी मिलकर युवती के प्रेमी रसेल कुजूर को वहां से भगा दिये और वे चारों इसे खींचकर डेम से थोड़ा दूर खेत के पास ले गये और एक गढ्ढे में धक्का देकर गिरा दिये एवं बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के दौरान वे सब बोलने लगे कि वीडियो बना लेते हैं। दुष्कर्म करने के बाद वे सभी युवती को छोड़कर वहां से भाग गये। युवती रोते हुये अकेले जा रही थी। कुछ दूरी में चटटान के पास पीछे-पीछे निशुल तिर्की और उसका साथी 17 वर्षीय नाबालिग लड़का के साथ आया और फिर से वहां इसके साथ जबरन दुष्कर्म किये। प्रार्थिया के चिल्लाने पर इसके प्रेमी रसेल कुजूर का एक और दोस्त रितेश कुजूर वहां आया और वह भी जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद निशुल तिर्की और रितेश कुजूर वहां से चले गये लेकिन नाबालिग लकड़ा उम्र 17 साल युवती को बोला कि “चलो तुमको घर छोड़ देता हूँ” कहकर अपने साथ जबरन ले जाने लगा और थोड़ा दूर जाकर एक पेड़ के नीचे ले जाकर फिर से इसके साथ दुष्कर्म किया और युवती को छोडकर वहां से भाग गया।

युवती ने अपनी एक सहेली के घर में जाकर अपने साथ घटित घटना के बारे में उन्हें बताई, उसी समय यह अपने प्रेमी रसेल कुजूर को भी फोन की लेकिन वह फोन नहीं उठाया। युवती ने बताया कि उसके प्रेमी रसेल कुजूर के कहने पर एवं योजना के तहत उसके साथ उसके साथियों ने दुष्कर्म किया है।

Related Articles

Back to top button