अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़धर्म - आध्यात्ममध्य प्रदेशरायपुर

प्रदेश का सबसे बड़ा राम दरबार, राजधानी स्थित श्रीराम मंदिर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक किया जायेगा।

प्रदेश का सबसे बड़ा राम दरबार,

राजधानी स्थित श्रीराम मंदिर में

सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा

का आयोजन 06 अप्रैल से 12

अप्रैल तक किया जायेगा।

कथा वाचक हिमांशु कृष्ण भार‌द्वाज

जी महाराज जी

व्यास गददी से कथा का वाचन करेंगे।

इस दौरान कथा के साथ-साथ हिंदु धर्म और संस्कृति का गौरव गान होगा, साथ ही हिंदु समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए गौ सेवा, समाज सेवा और सामाजिक विसंगतियों पर जागरूकता संदेश भी दिया जाएगा। प्रथम दिन यानि 06 अप्रैल को मातृ शक्ति द्वारा श्रीराम मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी जो वीआईपी चौक से फेरी लगाकर कथा स्थल व्यास पीठ पहुंचेगी। सात दिनों तक चलने वाली कथा में प्रथम दिन भागवत के महात्म्य, धुंधुकारी की कथा और ज्ञान-वैराग्य का प्रसंग, जो कथा सुनने की पात्रता जगाता है। दूसरा दिन सृष्टि की रचना, भगवान के अवतारों का वर्णन और ध्रुव-प्रहलाद जैसी अटूट भक्ति की कथाएं सुनाई जाएंगी। तीसरा दिन भगवान के विशेष अवतार पर केंद्रित होगा। चौथा दिन श्रीकृष्ण का दिव्य जन्म, गोकुल की लीलाएं और बाल लीलाओं का वर्णन होगा। पांचवां दिन गोवर्धन पूजा और रासलीला पर केंद्रित होगा। छठा दिन कंस वध और रुक्मिणी विवाह पर होगा। सातवां दिन सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति पर कथा होगी।
राजेंद्र जी, समिति सदस्य सुनील रामदास, अध्यक्ष भगवत कथा समिति

Related Articles

Back to top button