छत्तीसगढ़

नक्सल हमले में शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए थे और 15 जवान घायल भी हुए. वहीं जवानों ने 6 नक्सलियों को भी मार गिराया.

जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है. साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Related Articles

Back to top button