छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने नगर निगम जोन 10 अंतर्गत पण्डित विद्याचरण वार्ड क्रमांक 50 में जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, वार्ड 50 पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे सहित लगभग 1 करोड़ के सीसी रोड, नाली, पुलिया, अमलीडीह मुक्तिधाम निर्माण, बसंत विहार गार्डन मरम्मत, सौंदर्यीकरण, शौचालय मरम्मत आदि विविध नवीन विकास कार्यों को शीघ्र करवाने किया भूमिपूजन

रायपुर आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 अंतर्गत पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 अंतर्गत अधोसारंचना मद अंतर्गत स्वीकृत लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से वार्ड के विभिन्न 17 स्थानों पर सीसी रोड, नाली, पुलिया, अमलीडीह मुक्तिधाम निर्माण कार्य, अमलीडीह शौचालय मरम्मत कार्य, वार्ड 50 में बसंत विहार उद्यान में मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य आदि विविध नए विकास कार्यों का रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 की पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर, जोन 10 कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर,सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, उप अभियंता श्री राहुल थारानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर किया.
रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने जोन 10 कार्यपालन अभियंता और उपअभियंता को तत्काल स्वीकृति अनुसार अधोसंरचना मद अंतर्गत पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 अंतर्गत लगभग 1 करोड़ की लागत से नए विविध विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर शीघ्र सभी नए विकास कार्य सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से प्राथमिकता बनाकर सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.

Related Articles

Back to top button