featureछत्तीसगढ़

अम्बिकापुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: बिजली, सड़क और सफाई को लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

अम्बिकापुर: सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आज कांग्रेस ने बिजली, सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने संगम चौक पर चक्काजाम कर अघोषित बिजली कटौती को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

दरअसल, अघोषित बिजली कटौती, बंद स्ट्रीट लाइट, बजबजाती नालियों, राष्ट्रीय राजमार्ग और निगम की जर्जर सड़कों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। इसी को लेकर आज कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में स्लोगन वाले बोर्ड लेकर सरकार को घेरा और संगम चौक पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मैलोडी चॉकलेट बांटकर विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने पहले ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और परेशानियों के समाधान की मांग की थी। उनकी मांग है कि सड़कों के गड्ढे भरे जाएं और अघोषित बिजली कटौती में सुधार की जाएं। वहीं कांग्रेस ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button