उमावाणी न्यूज

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल
21 से अधिक जिलों में नए सीएमओ तैनात
गंगाराम बने जौनपुर के नए सीएमओ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 से अधिक जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की नई तैनाती की है। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी का नया सीएमओ बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद का सीएमओ नियुक्त किया गया है।इसके अलावा डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन, डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र, डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी, डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव तथा डॉ. अभय नारायण राय को बलिया का सीएमओ बनाया गया है।
अन्य प्रमुख नियुक्तियों में डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर, डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर, डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़, डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर, डॉ. पंकज कुमार को मऊ, डॉ. भुवन चंद्र पंत को पीलीभीत, डॉ. रमाकांत सागर को अमरोहा, डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़, डॉ. विकास चंद्रा को कन्नौज, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस तथा डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं डॉ. नीरज त्यागी को आगरा मंडल में संयुक्त निदेशक (जेडी) के पद पर तैनात किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के इस व्यापक फेरबदल को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों की नियुक्ति से विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और चिकित्सा सेवाओं के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है।


