featureराष्ट्रीय

ईडी ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर की छापेमारी

नयी दिल्ली,  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़ी सात जगहों पर तलाशी ले रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि श्री मित्रा ने कथित तौर पर बिचौलियों के ज़रिये नकद और सोने के रूप में रिश्वत ली थी। यह रिश्वत कामरहाटी नगरपालिका सहित कई नगरनिगम पदों पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कराने के लिए ली गयी थी।

ईडी ने श्री मित्रा का संबंध ऐसी 125 से ज़्यादा कथित गैर-कानूनी नियुक्तियों से जोड़ा है।

Related Articles

Back to top button