featureरायपुर

भारी बारिश के बाद महापौर मीनल चौबे खुद उतरीं मैदान में; प्रभावितों के लिए जारी की भावुक अपील, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उमावाणी न्यूज

भारी बारिश के बाद

महापौर मीनल चौबे

खुद उतरीं मैदान में

; प्रभावितों के लिए जारी की भावुक अपील, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए २४ घंटे हाई-पावर सक्शन पंप।की व्यवस्था सुनिश्चित हो.

ज़िलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने सभी पार्षदों को निर्देशित

किया कि जनता की समस्याओं को सुन कर निराकरण का प्रयास करें.
महापौर ने रायपुर वासियों के घैर्य की सराहना की और कहा— “आपका संकट मेरा संकट है।”
जोन कमिश्नरों और पूरी टीम को दफ्तर छोड़ फील्ड पर रहने की सख्त हिदायत, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई।

राजधानी रायपुर में पिछले कुछ घंटों से हो रही अभूतपूर्व और मूसलाधार बारिश के चलते उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति को देखते हुए महापौर ने आज सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों, पर भ्रमण किया। और एक तरफ जहां जनता से सहयोग की सार्थक अपील की, वहीं दूसरी तरफ निगम के अधिकारियों व पूरी टीम को फील्ड पर डटे रहने के कड़े निर्देश जारी किए।
रायपुर वासियों के नाम महापौर श्रीमती मीनल चौबे की विनम्र अपील:
प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों से महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा, *”शहर के कुछ हिस्सों में बेतरतीब निर्माण और नालियों के अभाव के कारण जलभराव की यह स्थिति निर्मित हुई है। जनता को हो रही इस तकलीफ से मेरा मन अत्यंत व्यथित है। महापौर होने के नाते, आपके परिवार की इस पीड़ा में मैं पूरी तरह आपके साथ खड़ी हूँ। यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि एक-दूसरे का हाथ थामने का है।
ज़िलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने पार्षदों की बैठक ले कर जनता की समस्याओं का यथासंभव निराकरण करने का निर्देश दिया.
महापौर ने अपील करते हुए कहा कि प्रकृति के इस प्रकोप के बीच व्यवस्था में जो कमियां आई हैं, उन्हें हम दूर कर रहे हैं। पंपों के जरिए पानी निकाला जा रहा है। कृपया संयम बनाए रखें, आपकी सुरक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता .है जिन गलियों या घरों में पानी भरा है, वहां बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और खुले तारों से दूरी बनाकर रखें। करंट के खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा की गई अस्थाई बिजली कटौती में हमारा सहयोग करें.
हमारे सफाई कर्मचारी भाई अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नालियों और कचरे को साफ कर रहे हैं ताकि पानी निकल सके। कृपया फील्ड पर उनका हौसला बढ़ाएं और सहयोग करें।

संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए मेरी सभी माताओं-बहनों से अपील है कि घरों में पानी को उबालकर या छानकर ही पिएं और क्लोरीन की गोलियों का उपयोग करें।
निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और जोन की टीम के लिए कड़े निर्देश:
आपदा की इस घड़ी में जनता को तुरंत राहत पहुँचाने और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने के लिए महापौर ने कमिश्नर, समस्त जोन कमिश्नरों और इंजीनियरों को भी निर्देश जारी किए हैं:कि
समस्त जोन कमिश्नर और उनकी पूरी तकनीकी व सफाई टीम दफ्तर छोड़कर तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में फील्ड पर तैनात रहे.सभी के मोबाइल फोन २४ घंटे चालू रखे.
जिन कॉलोनियों और बस्तियों में पानी भरा है, वहां तुरंत हाई-पावर सक्शन पंप (De-watering Pumps) लगाकर जल निकासी शुरू की जाए। नालों के मुहानों पर फँसे प्लास्टिक और मलबे को हटाने के लिए ‘और जेसीबी को तुरंत मौके पर भेजा जाए।
पानी में डूबे खुले मेनहोल, धंसी हुई सड़कों या खतरनाक स्थानों के आस-पास तुरंत बैरिकेडिंग या चेतावनी रिबन लगाए जाएं ताकि कोई दुर्घटना ना हो.
जैसे ही किसी क्षेत्र से पानी उतरना शुरू हो, वहां महामारी (डेंगू, मलेरिया, डायरिया) रोकने के लिए ब्लीचिंग पाउडर, चूना और एंटी-लावा दवाओं का सघन छिड़काव किया जाए।

लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई:की अनुशंसा.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि आपदा प्रबंधन और जनसेवा के इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, ढिलाई या कोताही पूरी तरह अक्षम्य होगी। यदि किसी भी क्षेत्र से जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई नहीं पाई गई, या कोई अधिकारी फील्ड से नदारद मिला, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक, विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
महापौर ने कहा है कि जबतक स्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक नगर निगम की टीम और मैं खुद चैन से नहीं बैठेंगे। रायपुर हमारा परिवार है और हम सब मिलकर इस परिस्थिति से बाहर निकलेंगे।”

Related Articles

Back to top button