
उमावाणी न्यूज
रामनगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जोन क्रमांक-7 कार्यालय का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम
रायपुर। रामनगर क्षेत्र के दोनों वार्डों की वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने जोन क्रमांक-7 कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पेयजल, सड़क, नाली, सफाई सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन और विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज किया गया
कांग्रेस के नेताओं और क्षेत्रवासियों ने कहा ने कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की जनता क्षेत्रीय विधायक की हठधर्मिता और उदासीनता के कारण लगातार परेशानियों का सामना कर रही है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है, जबकि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान जोन कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर 15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो 15 दिनों के बाद पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत, रायपुर की महापौर मीनल चौबे तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निवास का घेराव कर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए उसका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान मौजूद जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय वह के पूर्व पार्षद मनी राम साहू, देव कुमार साहू , संतोष साहू, भागवत साहू, ईश्वरी नाम देव,सुनील चौहान ,अजीत ,आदि उपस्थित रहे



