featureछत्तीसगढ़

एकीकृत बाल विकास परियोजना किरन्दुल अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

10 से 25 जुलाई तक किया जा सकता है आवेदन

दंतेवाड़ा, एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना करन्दुल अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 01 एवं सहायिका 01 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना किरन्दुल अंतर्गत ग्राम पंचायत चोलनार सरपंचपारा तथा ग्राम पंचायत हिरोली स्कुलपारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पद है। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिये आयु सीमा 18 से 44 वर्ष की होगी तथा आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जावेगी। जिस पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, आवेदिका का उसी ग्राम, क्षेत्र की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। इसके लिए इच्छुक स्थानीय सभी पात्र आवेदिकाएं दिनांक 10 से 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना किरन्दुल में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button