उमावाणी न्यूज़ 
संशोधित शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर
राम मंदिर के चढ़ावे में घोटाले पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग
रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ का आरोप, कांग्रेस ने शास्त्री चौक में किया जोरदार प्रदर्शन
दान पेटी में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, झांझ मंजीरा और नुक्कड़ नाटक से जताया विरोध
रायपुर 13 जुलाई 26 श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में शास्त्री चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ हुई। प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने झांझ, मंजीरा एवं शंखनाद कर विरोध दर्ज कराया। पूरे शास्त्री चौक में धार्मिक एवं जनआंदोलन का वातावरण दिखाई दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दान पेटी का प्रतीकात्मक मंचन करते हुए यह दर्शाया कि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित किए गए दान की किस प्रकार चोरी हुई। इस प्रस्तुति के माध्यम से कांग्रेस ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, विश्वास और संस्कृति के प्रतीक हैं। देशभर के श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई से मंदिर में चढ़ावा चढ़ाते हैं। ऐसे पवित्र चढ़ावे में हुई 300 करोड़ रुपये की चोरी देश के प्रत्येक रामभक्त की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है।
श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर से चोरी किए गए धन का दुरुपयोग भाजपा ने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसी धन का उपयोग सांसदों एवं विधायकों की खरीद-फरोख्त तथा राजनीतिक गतिविधियों में किया गया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि चोरी की गई राशि का एक हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया गया ताकि उससे आर्थिक लाभ अर्जित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि भगवान के नाम पर चढ़ाए गए दान का इस प्रकार दुरुपयोग हुआ है तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात है।
श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान श्रीराम का सम्मान करती है और रामभक्तों की आस्था की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वालों को अब देश की जनता के सामने जवाब देना होगा कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे का हिसाब-किताब कहां है और इस पूरे मामले के लिए कौन जिम्मेदार है।
उन्होंने मांग की कि श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके, सच्चाई देश के सामने आए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस कार्यक्रम मे श्रीकुमार शंकर मेनन, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद चौबे, अशोक बानी, सलाम रिजवी, एजाज ढेबर, सुंदर जोगी, सुशांत डे, देवेंद्र यादव, दिनेश ठाकुर, राकेश धोत्रे, डॉ अनुराम साहू, प्रशांत ठेगडी, अविनय दुबे, इरफान कुरैशी, संपत सिंह, सुनील बाजरी, प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे, विनोद सिंह ठाकुर,सुरेश जैन, ओम श्रीवास,सुरेश धीबर, सुधा सरोज, राज देवांगन, सुजीत सिंह,सौरभ तिवारी, कमल धतलहरे,अनिल रायचूरा, विजय टंडन, मोहम्मद ताहिर, हिरेंद्र देवांगन, किशन बाजरी जावेद नकवी, जीतू भारती, सुयश शर्मा,, अरुण जघेल ,नंदू सिंन्हा, अमित श्रीवास्तव,सत्तू सिंह, संजय अग्रवाल, मनीष शर्मा, सतीश साहू, मुन्ना मिश्रा, प्रीति सोनी, अर्पण संचेती, ईश्वर चक्रधारी, वेंकट कुमार, महेंद्र सेन, संजय सोनी, रोहित साहू, जितेंद्र यादव, राजू दुबे, श्रीनाथ भोगल, प्रवेश लखवानी, अनिल रूपचंदानी, राजू नायक, सुरेश बुधवानी, नवीन लाजरस, मकरंद टांडी, सुरेंद्र चौधरी, मुकेश कुकरेजा, अजीत, अनीश , महेंद्र चंद्राकर, पप्पू बागडे, गया प्रसाद महानंद, धनेश बंजारे, गजेंद्र कुमार साहू, चैतन्य सिंह ठाकुर, सत्यानंद टांडी, ऋषि देवांगन, संजीव कुमार, मिथिलेश यादव, सुखदेव सिंह भामर, मनोज पटनायक, अभिषेक ठाकुर, राधे नायक, मतलूब अली, युधिष्ठी नायक, रबल मेहता, शंकर साहू, देवकी क्षत्रिय, मोहम्मद इमरान, राजेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, दिनेश मिश्रा, भागवत साहू, कृष्ण शर्मा, दीपेंद्र ठाकुर, सुधीर बंजारे, गौतम यादव, लखन लाल बाजपेई, अभिषेक निर्मलकर, हिमांशु जैन, मोहम्मद आसिफ, नरेश साहू, टीकम सोनकर, विजय साहू, मोहम्मद फहीम, जय सोनकर, सिलास मसीह, विनय चौबे, पवन प्रधान, सुरेश वर्मा, राजेश वर्मा, अशोक शर्मा, मोनू बलिया, देवेंद्र पवार, राज सिक्का, अमरीत सिंह, सचिन बघेल, लक्ष्मीकांत, ब्रह्मा सोनकर, रिजवान मोहम्मद, डिंपल खान, उषा यादव, रीना, नेहा, जानकी, पूनम पांडे, हारजून बानो,बिरजू साहू, पल्लवी सिंह, निखिल तिवारी, ललित ओझा, भूषण लाल, ईश्वर जांगड़े, सजवान बाघ, आकाश नाग, विशाल राजनी, कृष्णा पाठक, धरम साहु, लाल ठाकुर, विनोद यादव उपस्थित थे।
श्रीकुमार शंकर मेनन
अध्यक्ष
शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर


