उमावाणी न्यूज
कार्यालय रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी कांग्रेस भवन रायपुर छत्तीसगढ़
भगवान राम मंदिर में चंदा चोरी करके देश के करोड़ों हिन्दूओं के आस्था से खिलवाड़ करने वाले भाजपा के चंदा चोरों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी – शिव कुमार डहरिया पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन
रायपुर 17 जुलाई 26 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार आज रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी में राम मंदिर चंदा चोरी के विषय में कांग्रेस का पक्ष रखने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जहा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा उन्होंने आगे कहा कि अब भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा भी B J P–R SS की राजनीतिक लुट की शिकार हो गया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था संस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक हैं।देश के कोने,कोने से गरीब किसान,मजदूर,महिलाएं और श्रद्वालु अपनी मेहनत की कमाई, अपने गहने,अपनी बचत और अपनी श्रद्धा लेकर राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं। भाजपा,आर एस एस,विश्व हिन्दू परिषद और संघ परिवार के संगठनों ने लगभग तीन दशकों तक भगवान राम के नाम पर चंदा एकत्र किया और इसी आन्दोलन के आधार पर सत्ता प्राप्त किया। आज वही करोड़ों राम भक्त यह पुंछने को मजबुर हैं कि भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा और चढ़ाव किसके संरक्षण में लुटा गया।साथ ही भाजपा ने राम मंदिर निर्माण के समय राम शिला पूजन के नाम से जो 14000 करोड़ रुपए से अधिक राशि एकत्रित हुआ था उसका क्या किया कहा जा सकता हैं कि चंदा चोरो और राम मंदिर में चढावा चोरों को आर एस एस और भाजपा का संरक्षण मिल रहा हैं।भाजपा ने देवद्रव्य चोरी करने के माहापाप को संरक्षण किया हैं।राम मंदिर न्यास टृस्ट का गठन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था इसलिए वहा घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी मोदी जी और अमित शाह जी की बनती हैं।
रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि जब टृस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देख रेख में हुआ तो इस घोटाले की जवाबदारी कौन लेगा। अगर सब कुछ ठीक ठाक था तो चंपत राय और अनिल मिश्रा का स्तीफा क्यों हुआ?अगर कुछ गलत नहीं हुआ हैं तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच करवाने की मांग को ये लोग क्यों स्वीकार नहीं कर रहे हैं?देश की जनता यह जानना चाहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पुरे प्रकरण पर मौन क्यों है, क्या चंपत राय अनिल मिश्रा,गोविद देव गिरी, गोपाल राव और अन्य टृस्ट के शीर्ष पदाधिकारी इस पुरे प्रकरण में अपनी जवाबदारी से बंच सकते हैं,और अगर नही तो जब पुरा टृस्ट कटघेरे में है तो केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही क्यों, क्या डबल इंजिन सरकार दोषियों को बचा रही हैं?क्या केन्द्र सरकार सच्चाई सामने आने से डर रही हैं?अगर सब कुछ पारदर्शी था, तो स्तीफें क्यों हुए?गिरिफ्तारी शीर्ष स्तर पर क्यों नहीं हुईं?
रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सामने जवाब देते हुए बताएं कि टृस्ट के गठन, शीर्ष नियुक्तियों और प्रशासनिक निगरानी में उनकी सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय की क्या भूमिका रहीं और इतने गंभीर आरोपों के बाद वे अब तक मौन क्यों हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और इस पुरे घोटाले में शामिल सभी प्रभावशाली व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एफ आई आर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाय।
रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पुरे प्रकरण की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाए ताकि यह स्पष्ट हो सकें कि इस कथित लुट के पीछे कौन लोग हैं और किसके संरक्षण में यह सब वर्षो तक चलता रहा।
नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि वर्तमान टृस्ट को भंग कर धर्माचार्यों, प्रतिष्ठित नागरिकों, प्रशासनिक विशेषज्ञों और स्वतंत्र सदस्यों के साथ एक नया, पारदर्शी और जवाबदेह टृस्ट गठित किया जाय।
धरसीवां क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती अनीता योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के लिए प्राप्त समस्त चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद, आयोजनों और व्ययों का स्वतंत्र फोरिंसिक आडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी राजनीतिक दल की सम्पत्ति नहीं हैं। वे करोड़ों भारतीयों की आस्था हैं। भगवान राम के नाम पर जुटाएं गए धन की कथित लुट और उस पर पर्दा डालने की हर कोशिश देश की धार्मिक चेतना का अपमान हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आस्था पर डाका डालने वालों को बचाने की नहीं बेनकाब करने और कानून के कठघेरे में खड़ा करने की आवश्यकता हैं।
आपका ही
श्रीकुमार शंकर मेनन
अध्यक्ष
रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी


