featureछत्तीसगढ़

देर रात चाकूबाजी से सनसनी, 19 वर्षीय युवक ICU में भर्ती; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना स्टोर पारा में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस हमले में 19 वर्षीय युवक आसिफ खान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि आसिफ खान घर से यह कहकर निकला था कि वह कुछ ही देर में वापस लौट आएगा। इसी दौरान पुरैना स्टोर पारा में उस पर चाकू से हमला कर दिया गया।

आरोप है कि नशे का सामान बेचने वाले सूरज शर्मा ने आसिफ खान पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल चाकूबाजी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button