featureछत्तीसगढ़रायपुर

अडानी के स्मार्ट मीटर के विरोध में आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

अडानी के स्मार्ट मीटर के विरोध में आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

उमावाणी न्यूज
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज

घर-घर बांटे गए स्मार्ट मीटर हटाने के आवेदन, जनता के हित में आंदोलन होगा और तेज विकास उपाध्याय

उत्तरप्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है और एक साल में चुनाव है इसी लिए वह स्मार्ट मीटर की योजना नहीं छत्तीसगढ में भी बीजेपी की सरकार है यह कि सरकार जनता को लुट रही है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और अडानी के स्मार्ट मीटर के विरोध में आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आम नागरिकों से संवाद किया तथा स्मार्ट मीटर हटाने एवं बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्य में भी स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार ने सावधानी बरती, लेकिन छत्तीसगढ़ में जनता की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। यदि सरकार ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी जिसमें उपस्थित रहे देव साहू,संदीप शर्मा,कुलदीप,शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपई, योगेश दीक्षित,भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल,विजय गीधवानी श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा,अजित, किशन गोस्वामी

अमित शर्मा

Related Articles

Back to top button