छत्तीसगढ़रायपुर

अभनपुर के आरा मिल पर वन विभाग का छापा, सरई समेत बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त

अभनपुर, रायपुर। वन विभाग की टीम ने अभनपुर स्थित एक आरा मिल पर छापेमार कार्रवाई करते हुए सरई (साल) सहित बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह लकड़ी कोरबा क्षेत्र से लाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने जांच तेज कर दी है।


छापे के दौरान अधिकारियों ने आरा मिल में रखी लकड़ियों के दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर लकड़ी को जब्त कर लिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लकड़ी के परिवहन और भंडारण से जुड़े सभी अभिलेखों की जांच की जा रही है तथा लकड़ी के स्रोत की पुष्टि की जाएगी।


वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में अवैध कटाई, परिवहन या भंडारण की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जब्त लकड़ी को विभाग की निगरानी में रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button