रक्षाबंधन पर्व में जन सामान्य की सुविधा के लिए रविवार दिनांक 23/08/2026 को राखी बुकिंग हेतु रायपुर संभाग के समस्त विभागीय डाकघर(जीपीओ, मुख्य डाकघर और उपडाकघर) के काउंटर खुले रहेंगे। इसके अलावा रविवार दिनांक 23/08/26 को रायपुर जीपीओ में आधार पंजीयन/अपडेशन का कार्य भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगा।