featureछत्तीसगढ़

हरछठ की छुट्टी रद्द, अब 19 अक्टूबर को दुर्गा महाअष्टमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विजय दयाराम के. द्वारा वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी संशोधित आदेश के अनुसार पूर्व में वर्ष 2026 के लिए 2 सितंबर बुधवार (हरछठ) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। अब इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 2 सितंबर के स्थान पर 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालयों में लागू नहीं होगा। संशोधित स्थानीय अवकाश की सूची में जिला स्थापना दिवस 10 फरवरी मंगलवार, दुर्गा महाअष्टमी 19 अक्टूबर सोमवार एवं भाई दूज 11 नवंबर बुधवार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button