featureछत्तीसगढ़रायपुर

पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा किया गया सम्मान समारोह एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम

उमावाणी न्यूज

पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा किया गया सम्मान समारोह एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम

विकास उपाध्याय एवं डॉ. विकास पाठक द्वारा दसवीं एवं बारहवीं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं का किया गया सम्मान

सम्मान कार्यक्रम मे छात्र -छात्राओं के पालकगण भी रहे विशेष रूप से उपस्थित – डॉ. विकास पाठक

रायपुर /06 सितम्बर रविवार 2026 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्ड न. 19 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड मे छाया पार्षद डॉ. विकास पाठक द्वारा मनाया गया मनाया सम्मान समारोह एवं उत्साह वर्धन कार्यक्रम इस सम्मान समारोह कार्यक्रम मे कांग्रेस के पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।डॉ. विकास पाठक ने बताया की हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्कृष्ट छात्र -छात्राओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया सम्मान समारोह मे छात्रों के पालकगण भी उपस्थित रहे।विकास उपाध्याय ने अपने हाथो से दसवीं एवं बारहवी मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विधार्थियो को प्रमाण पत्र मैडल देकर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा की विधार्थियो की मेहनत और सफलता समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विधार्थियो को भविष्य मे भी इसी लगन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये। कार्यक्रम का उद्देश्य विधार्थियो की प्रतिभा एवं मेहनत को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत मे सभी सम्मानित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस सम्मान कार्यक्रम मे हर्ष दुबे, खुशी दुबे, श्रद्धा साहू, कुणाल गुप्ता, कृष्णा दुबे, ऋषिता मौर्य, याशू वर्मा, सुनीता साहूप्रीति साहू,पायल नागवंशी, इच्छा रावड़े, भावना खरोले, निहारिका खरोले,वरदान, जतिन एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।इसके साथ ही इस सम्मान समारोह कार्यक्रम मे कविता सैन, सुनीता साहू, विजय दुबे, विनोद तिवारी, देवेंद्र साहू, मोहन गुप्ता,साधना एवं वार्ड के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button