featureछत्तीसगढ़रायपुर

चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया की गरिमामयी अध्यक्षता में रायपुर संभाग की ऐतिहासिक

       उमावाणी न्यूज 

चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया की गरिमामयी अध्यक्षता में रायपुर संभाग की ऐतिहासिक
”तिमाही समीक्षा एवं योजना बैठक” संपन्न – व्यापारिक हितों और सांगठनिक मजबूती का बना रोडमैप

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में तथा कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया की गरिमामयी अध्यक्षता में आज चेम्बर भवन, रायपुर में रायपुर संभाग स्तरीय ”तिमाही समीक्षा एवं योजना बैठक” का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं संयोजन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तथा रायपुर संभाग प्रभारी जसप्रीत सिंह सलूजा द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में रायपुर संभाग की समस्त इकाइयों के अध्यक्ष सह टीम, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्रियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी श्री जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि किसी भी संस्था की ताकत उनकी सदस्यता होती है। चेम्बर कार्यकारिणी बैठक में लगभग 250-300 सदस्य आते हैं। चेम्बर इकाई की गतिविधियां इन बैठकों के अंतर्गत ज्ञात नहीं हो पाता। इसी को दृष्टिगत रखते हुए श्री सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय बैठक प्रथम बार हो रही है, ताकि चेम्बर के प्रत्येक इकाई से सीधा संवाद बनाकर चेम्बर के अंतिम व्यापारी तक चेम्बर की बात पहुंचे और उनकी समस्यायें सुनी जा सके।

उन्होंने सभी इकाइयों से अपील की कि 20 अप्रेल 2025 से अब तक आयोजित समस्त कार्यक्रमों की जानकारी चेम्बर कार्यालय को प्रेषित करें ताकि चेम्बर प्रत्येक इकाइयों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी चेम्बर को प्राप्त हो और सभी कार्यों का संकलन कर व्यापारिक हित में आगामी रणनीति बनाई जा सके।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री राधाकिशन सुन्दरानी ने कहा कि चेम्बर द्वारा व्यापारिक हित में किये गये प्रयास की सराहना करने के लिये आप सभी का धन्यवाद। आज 9 इकाइयों द्वारा एक दूसरे से समझने का प्रयास किया गया, आज एक अच्छी परंपरा की शुरूआत हुई है। हमारी जवाबदारी है कि हमें छोटे व्यापारी जो व्यवसाय करते हैं उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये।

श्री सुन्दरानी ने कहा कि हमारे व्यापारी सुबह से रात तक कार्य करते हैं आज व्यापारियों के लिये हेल्थ चेकअप बहुत ही जरूरी है। चेम्बर के माध्यम से रायपुर के बड़े बड़े हास्पीटल में एमओयू किया गया है जिसके अंतर्गत व्यापारी या उनके परिजन हास्पीटल में भर्ती हो तो 15 से 20 प्रतिशत मेडिकल छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी ने कहा कि आज चेम्बर की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें आप सभी ने बहुत सारी बातें रखीं। आपकी समस्याओं को चेम्बर के माध्यम से शासन के समक्ष पहुंचाने एवं समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। चेम्बर हमारी मातृ संस्था है, इसे मजबूती प्रदान करें।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरड़िया ने कहा कि विशाल प्रदेश कार्यकारिणी में क्षेत्रीय इकाइयों को अपनी समस्याएं और योजनाएं विस्तार से रखने का पूरा समय नहीं मिल पाता था। इसी उद्देश्य से शुरू की गई संभाग स्तरीय बैठकों की इस पहल से अब प्रदेश के अंतिम छोर के

 

व्यापारी की आवाज और जमीनी समस्याएं सीधे चेम्बर नेतृत्व तक पहुंचेगी, जिससे स्थानीय व्यापारिक समस्याओं का त्वरित निराकरण और व्यापारी वर्ग के हितों की मजबूती से रक्षा की जा सकेगी।

उन्होंने उपस्थित इकाई पदाधिकारियों को यह भी कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर स्थित बाजारों के सुदृढ़िकरण जैसे-सड़क, बिजली, निकासी व्यवस्था, पार्किंग, महिलाओं के लिये पिंक टायलेट की व्यवस्था हेतु विशेष प्रयास किये जायें साथ ही जीएसटी से संबंधित सुझाव हेतु आप सी.ए. एसोसियेशन से संपर्क कर सकते हैं। व्यापार के बदलते रूप को देखते हुए हमें एवं हमारे आने वाली पीढ़ी को नई टैक्नोलाॅजी से अपडेट करें ताकि उन्हें व्यापार करने के लिए एक नया मंच मिल सके।

बैठक के दौरान धमतरी इकाई अध्यक्ष श्री कैलाश कुकरेजा ने संगठन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि चेम्बर सदैव हर परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़ा है। टेªड लाइसेंस के खिलाफ मोर्चा संभालने से से लेकर व्यापार में आ रही तकनीकी एवं कानूनी अड़चनों को सुलझाना, व्यापारियों पर होने वाली अनुचित कार्यवाहियों को रोकने तक हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी है तथा धमतरी का व्यापारी वर्ग चेम्बर पर विश्वास जताते हुए एकजुट हो रहे हैं।

धमतरी इकाई के उपाध्यक्ष श्री दिनेश रोहरा ने इकाई द्वारा की गई व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु पूरे प्रदेश में जीएसटी कार्यशाला का आयोजन किया जावे।

सरायपाली इकाई के सचिव श्री सेवाशंकर अग्रवाल ने कहा कि इस बैठक के माध्यम से आज सभी को बोलने का मौका मिला। चेम्बर को ”चेम्बर आपके द्वार” कार्यक्रम भी किया जाना चाहिये। चेम्बर के सहयोग से चिल्हर की उपलब्धता, बैंक आॅफ बड़ौदा का खाता जो बंद था उसे अपडेट कराया गया।

चेम्बर मंत्री गरियाबंद जिला अरूण कुमार मिश्रा ने बैठक में सुझाव दिये कि गरियाबंद, राजिम एवं देवभोग में चेम्बर इकाई का गठन किया जावे।
बलौदाबाजार इकाई के सलाहकार शिवशंकर अग्रवाल ने इकाई की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया जिसके तहत बिजली के तारों को उंचा कराना, बिजली कटौती में कमी लाने आदि, विशेष प्रयास किये गये।
भाटापारा इकाई अध्यक्ष श्री गुरमुख गंगवानी ने भी इकाई के गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी दिनों के कार्यक्रमों का मसौदा प्रस्तुत किये।
बैठक के दौरान संभाग की सभी इकाइयों के अध्यक्षों ने अप्रैल 2025 से अब तक आयोजित की गई गतिविधियों, जनहित व व्यापारिक कार्यों की विस्तृत लिखित रिपोर्ट प्रदेश कोषाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की। इसके साथ ही आगामी 3 महीनों के व्यापार संवर्धन कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई और इकाई गठन के पश्चात् जोड़े गए नए सदस्यों की सूची प्रस्तुत कर संगठन के बढ़ते जनाधार को दर्शाया गया।

बैठक में उपस्थित संभाग की समस्त इकाइयों के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन बाजार की वजह से छोटे और खुदरा व्यापारियों की कमर टूट रही है, जिसे रोकने के लिए ”वोकल फॉर लोकल” को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा, जीएसटी में आ रही तकनीकी दिक्कतों से राहत दिलाने हेतु जिला स्तर पर कार्यशालाओं के आयोजन, बाजार में सिक्कों (चिल्हर) की कमी को दूर करने और स्थानीय प्रशासन द्वारा ट्रेड लाइसेंस के नाम पर किए जा रहे अनुचित नियमों का कड़ा विरोध करने पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई।

 

 

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में व्यापारी वर्ग के अधिकारों, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं व्यापार हित के नारों और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित सामूहिक प्रीतिभोज के साथ हुआ।

बैठक में चेम्बर इकाई को मजबूत बनाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये धमतरी इकाई के उपाध्यक्ष श्री दिनेश रोहरा, सरायपाली इकाई के उपाध्यक्ष श्री भोजराज अग्रवाल को सरायपाली व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष बनने पर एवं बलौदाबाजार इकाई के महामंत्री श्री शिव प्रकाश तिवारी को सर्वाधिक सदस्य बनाने हेतु को शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया।

बैठक का संचालन चेम्बर उपाध्यक्ष श्री मनीष प्रजापति ने किया एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर उपाध्यक्ष श्री अमरदास खट्टर ने किया।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा (रायपुर संभाग प्रभारी), राधा किशन सुंदरानी, उपाध्यक्ष- दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर, मनीष प्रजापति, श्रीचन्द छाबड़िया बलौदाबाजार-भाटापारा जिला, मंत्री- भरत पमनानी, जतिन नचरानी, अरूण कुमार मिश्रा गरियाबंद जिला, धमतरी इकाई-अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, महामंत्री रमेश देवानी, उपाध्यक्ष दिनेश रोहरा, सदस्यता प्रभारी मितेश जैन, सदस्य कन्हैयालाल कमरानी, पंकज शर्मा, बलौदाबाजार इकाई -महामंत्री शिवप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, मंत्री राकेश केशरवानी, सलाहकार-अभिषेक तिवारी, शिवशंकर अग्रवाल, सदस्य आयुश अग्रवाल, सरायपाली इकाई- सचिव सेवाशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष भोजराज अग्रवाल, भाटापारा इकाई-अध्यक्ष गुरमुख गंगवानी, मुकेश थारानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button