
उमावाणी न्यूज

🙏 श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता 🌺
आज नगर पंचायत कुसमी में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति एवं समस्त नगरवासियों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुआ। कथा वाचिका पूज्य ज्योति किशोरी जी (श्रीधाम वृंदावन) के श्रीमुख से प्रवाहित भागवत कथा का श्रवण किया।
इस धार्मिक आयोजन से भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आध्यात्मिक संदेशों को आत्मसात करने का अवसर मिला। भगवान श्रीकृष्ण से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 🙏🌸
राधे-राधे! जय श्रीकृष्ण! 🚩



