छत्तीसगढ़रायपुर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी एवं विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

रायपुर:
रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी तथा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि,
“केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी का निधन अत्यंत हृदयविदारक है। मां का जाना जीवन की सबसे अपूरणीय क्षति होती है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शिवराज जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं|


साथ ही, अहिवारा के समर्पित जनप्रतिनिधि एवं हमारे वरिष्ठ साथी विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी का असामयिक निधन संगठन और क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी क्षति है। जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
श्री अग्रवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दोनों शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button