featurepradeshstateउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़रायपुर

धान खरीदी में भारी अनियमितता, त्रुटि सुधरवाने भटक रहे किसान, सरकार गंभीर नहीं

उमावाणी न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

दीपक बैज

दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा

धान खरीदी में भारी अनियमितता, त्रुटि सुधरवाने भटक रहे किसान, सरकार गंभीर नहीं

रायपुर/23 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कि 3100 उपार्जन केन्द्रों में से अब तक लगभग 1 हजार में धान खरीदी शुरू ही नहीं हो पाया है। तौलाई, बारदाना, टोकन की समुचित व्यवस्था नहीं है। अनेको किसानों का रकबा पोर्टल में शून्य कर दिया गया है, इन किसानों को न आदान सहायता मिल पायेगा और न ही इनका धान एमएसपी पर खरीदी हो पायेगी। कई खेतो में धान के फसल को दिगर फसल दर्ज कर दिया गया है, कई किसानों का रकबा कम दिखाया जा रहा है, त्रुटि सुधारी नहीं जा रही है, ऐसे में किसान भटक रहे है यह सरकार धान खरीदी को लेकर गंभीर नही है। एम महिने बाद पटवारियो की हड़ताल समाप्त हुई है। सरकार राजस्व अमले को निर्देशित करें कि किसानों के नामांकन, बंटवारे, खसरा खतौनी की दुस्ती तुरंत करें। ताकि किसान आसानी से धान बेच सकें।

*अध्यक्ष की नियुक्ति रोक पर पीएससी भर्ती प्रक्रिया जानबूझकर बाधित कर रही है सरकार, क्या यही है यूपीएससी पैटर्न?*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद विगत 8 सितंबर 2026 से खाली है, पिछले ढाई महिने से सभी परीक्षाएं और साक्षात्कार स्थगित किये जा रहे है। 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के नाम पर प्रदेश के युवाओ से वादा किया गया था कि यूपीएससी पैटर्न पर पीएससी भर्ती परीक्षा होगी, कया यही यूपीएससी पैटर्न है? 2025 का पीएससी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू इसी के चलते अनिश्चित काल के लिये रोक दिया गया है, यह सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं से विश्वासघात कर रही है। 75 दिनों से पीएससी का सारा काम काज ठप्प पड़ा है। सरकार एक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर पा रही है।

*संविधान बचाओ मार्च*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 26 नवंबर को राजधानी में “संविधान बचाओ मार्च” आयोजित है। इसमें प्रदेश भर के नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे। पिछले एक दशक से देश के संविधान पर संविधानिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। यह मार्च देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये है। कांग्रेस पार्टी देश के सभी प्रदेश मुख्यालयों में संविधान की रक्षा के लिये यह मार्च निकालने जा रही है।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related Articles

Back to top button