राष्ट्रीय

आपने खाई यूपी के ये लजीज डिश…सर्दी की गुनगुनी धूप में बैठकर लें तहरी का मजा

सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है। फूडी लोगों को यह मौसम इस वजह से भी पसंद होता है क्योंकि कई तरह की फ्रेश सब्जियां खाने को मिलती हैं। मटर, गाजर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकली ऐसी कई हेल्दी वेजिटेबल्स हैं जो विंटर सीजन में अच्छी मिलती हैं। उत्तर प्रदेश के लोग इन सब्जियों को चावल में डालकर एक स्पेशल डिश बनाते हैं जिसे तहरी कहते हैं। सर्दियों में धूप में बैठकर तहरी खाने का मजा ही अलग है। वैसे तो तहरी पूरे देश में पॉप्युलर हो चुकी है। अगर आप अब भी नहीं जानते कि तहरी कैसे बनाते हैं तो यहां रेसिपी सीख लें। फेस्टिव सीजन में हेवी खाना हो गया हो तो ब्रेक के लिए यह जरूर बनाएं।

सर्दियां का मौसम आते है आपके पास खाने के कई ऑप्शंस बढ़ जाते हैं। झटपट बनने वाले टेस्टी और हेल्दी ऑप्शंस में से तहरी भी एक है। इसे लोग कई तरह से बनाते हैं। यहां आप सीखें यूपी और बिहार के लोगों की पसंदीदा तहरी कैसे बनती है। तहरी को कई लोग वेज पुलाव या फ्राइड राइस समझते हैं। इनमें थोड़ा फर्क होता है। यह सारी सब्जियों के साथ कुकर में पकाई जाती है। यहां बताई रेसिपी में पावभाजी मसाला डाला गया है।

सामग्री
चावल
गोभी
मटर
गाजर
बीन्स
न्यूट्रीला चंक्स
प्याज
टमाटर
लहसुन
अदरक
सरसों का तेल
घी
जीरा
हींग
हल्दी
धनिया पाउडर
नमक
लाल मिर्च पाउडर
पावभाजी मसाला
(अपनी मर्जी से आप कोई भी सब्जी ले सकते हैं)

विधि
सारी सब्जियों को काटकर अच्छी तरह धो लें। चावल बीनकर 20 मिनट भीगने दें। प्याज को बारीक काट लें। अदरक, लहसुन बारीक काट लें या पेस्ट बना लें। न्यूट्रीला को गरम पानी और नमक में भिगाएं। इसको निकालकर निचोड़ें और फ्राई कर लें। अब कुकर में सरसों का तेल डालकर गरम होने दें। आप चाहें तो घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब इसमें हींग और जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद प्याज डालें। प्याज का रंग बदले तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल लें। ये भुन जाए तो बारीक कटा टमाटर डालें। ऊपर से हल्दी, नमक, लाल मिर्च मिलकर चलाएं। मसाला पक जाए तो इसमें सब्जियां डालें और न्यूट्रीला मिलाएं। सब्जियों के साथ पावभाजी मसाला और कसूरी मेथी डालें। सब्जियां थोड़ी देर फ्राई हो जाएं तो इसमें चावल और पानी डालें। ऊपर से थोड़ा सा घी, कटा धनिया और नीबूं डाल दें। चावल सब्जियां पक जाएं तो कुकर बंद करें। आपकी तहरी तैयार है। इसे हरी चटनी, रायते, सलाद और पापड़ के साथ खाएं।

Related Articles

Back to top button