छत्तीसगढ़ में 14 IAS अफसर का ट्रांसफर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 14 IAS अफसर का ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसमें 2 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले यह फेरबदल किया गया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। वो अब तक बिलासपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी प्रकार कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है।
जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का MD बनाया गया
वहीं जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का MD बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सब के अलावा 2 नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। 2018 बैच की अफसर प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।



