जानें कम नमक खाने के नुकसान…श्रीदेवी स्लिम दिखने के लिए नमक करती थीं इग्नोर

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में श्रीदेवी की मौत के बारे में कई सारी बातें की। साथ ही ये भी बताया कि स्क्रीन पर स्लिम दिखने के लिए श्रीदेवी बिना नमक वाली डाइट लेती थीं। जबकि वो लो ब्लड प्रेशर की शिकार थी। ब्लड प्रेशर लो होने पर डाइट में नमक की मात्रा जरूरी होती है। शरीर में सोडियम की कम मात्रा काफी सारी परेशानियों की वजह बन सकती है। अगर आप भी लो सोडियम डाइट को फॉलो करते हैं फिट रहने के लिए तो जान लें ज्यादा नमक खाने की तरह ही कम नमक खाने से भी बॉडी को कई सारे नुकसान हो सकते हैं। आगे जानें कम नमक खाने के नुकसान और क्या कम नमक पतले दिखने में मदद करता है।
नमक खाना जरूरी नही हैं
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि नमक खाना जरूरी नही हैं तो आप बिल्कुल गलत है। जिस तरह से ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है। उसी तरह से नमक यानी सोडियम की मात्रा शरीर में कम हो जाने पर भी शरीर को काफी सारे नुकसान हो जाते हैं।
कम नमक खाने से होते हैं ये नुकसान
कम नमक यानी सोडियम क्लोराइड की मात्रा कम लेने से शरीर को इतने सारे नुकसान होने लगते हैं।
-ब्लड प्रेशर का लेवल लो होने लगता है।
-मसल्स को ठीक से फंक्शन करने में मदद करता है। नमक की कमी मसल्स के फंक्शन में रुकावट पैदा करती है।
नर्व सिस्टम को सही तरीके से काम करने में हेल्प करता है। नमक की कमी भ्रम की स्थिति पैदा कर देती है दिमाग में।
-शरीर में वाटर को बैलेंस करता है। नमक कम खाने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
-दिमाग की कोशिकाओं को ऑपरेट करता है।
-WHO के अनुसार अगर आयोडीनयुक्त नमक ना खाने से शरीर में आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
-थकान, कमजोरी महसूस होती है।
-साथ ही डायरिया, मतली और उल्टी जैसी समस्या होने लगती है।
नमक कम खाने से वजन कम नहीं होता
खाने में नमक ज्यादा लेने से शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा हो जाती है। जिससे वजन बढ़ जाता है। जब नमक कम खाने लगते हैं तो शरीर में पानी कम हो जाता है और केवल वाटर बॉडी वेट कम होता है। लेकिन फैट की मात्रा शरीर से कम नहीं होती है।