रायपुर

रायपुर जिला कलैक्टर महोदय डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी

उमा वाणी न्यूज रायपुर

रायपुर जिला कलैक्टर महोदय डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी

एवं नोडल अधिकारी डॉ प्रीति नारायण के मार्गदर्शन में, जिला NCD सेल द्वारा, जिले के प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को हैल्थ मेला अन्तर्गत दाई बबा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर *चंगोरा भाटा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे* जी कार्यकम में सम्मलित होगी। *दाई बबा दिवस की थीम ” हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर”* है जिसमें बुजुर्ग अपने बच्चों/पोते, पोतियों के साथ आयेंगे। इस आयोजन का *प्रमुख उद्देश्य* समुदाय में बुजुर्गों के सम्मान और सहभागिता को बढ़ावा देना है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की समग्र जांच एवं परामर्श प्रदान करना, युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल एवं सेवा के प्रति संवेदनशील बनाना है। हैल्थ मेला में बुजुर्गों के लिए *” स्वास्थ्य कार्ड*” भी बनाया जाएगा जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट,BMI और सुझाव दर्ज होंगे। जांचों में प्रमुख रूप से बीपी शुगर जांच, हड्डी व जोड़ परामर्श, नेत्र परीक्षण, आयुर्वेद, योग, जीवन शैली परिवर्तन, मानसिक एवं याददाश्त जांच परीक्षण, डिजिटल हेल्थ आई डी, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि का लाभ भी बुजुर्ग कैंप के माध्यम से ले सकते हैं। बुजुर्गों को अस्पताल तक लाने, ले जाने के लिए व्हील चेयर/परिवहन सुविधा प्रदान किया जाएगा। पौते पोतियों से संवादात्मक गतिविधियां की जाएगी कि *”हम अपने बड़ों का ध्यान कैसे रखें*। *” मेरे दादा मेरी प्रेरणा हैं* विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सबसे वरिष्ठ नागरिक, सबसे सक्रिय बुजुर्ग, प्रेरक जोड़ी का अभिनंदन सम्मान समारोह भी इस स्वास्थ्य मेला में किया जाएगा। 4 जून हेल्थ मेला के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग आम जनता से अपील भी करता है कि वे बुजुर्गों को लेकर हैल्थ मेला स्थल तक अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर स्वास्थय लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button