रायपुर

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा हुये 10 हजार की ठगी के शिकार

रायपुर उमा वाणी 

साइबर क्राइम

ठग ने संबलपुर में फंसने का
दिया झांसा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का
पर्सनल अस्सिहटेंट बनकर

उत्तर विधायक हुये 10 हजार की
ठगी के शिकार

उमावाणी रायपुर, उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पर्सनल असिस्टेंट बताकर संबलपुर जंगल के बीच गाड़ी में डीजल खत्म होने का बहाना बनाया और विधायक से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लिए।विधायक मिश्रा ने बताया कि 25 मई को अज्ञात ठग ने उन्हें फोन कॉल किया। राजनीतिक की पहचान का फायदा उठाते हुए फोन कॉल करने

वाले ने खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पर्सनल असिस्टेंट बताया और तत्काल डीजल डलवाने के लिए पैसे मांगे। ठग ने दस हजार रु की राशि खाते में डलवाए गए। विधायक मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा को पैसे भेजने का निर्देश दिया, जिन्होंने 10 हजार रुपए की राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

दोबारा पैसे मांगने पर हुआ शक

हालांकि, कुछ समय बाद ठग ने

दोबारा पैसों की मांग की, जिससे विधायक मिश्रा को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि और कि कॉल करने वाला व्यक्ति धोखाधड़ी कर रहा है सेवक मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस
ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर, बैंक खाते और लेनदेन विवरण की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button