छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

महतारी वंदन योजना क़े नियम से माताओ बहनो मे निराशा*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

*वोट लेते समय सभी से फार्म भरवाया अब माताओ को ठग रहे*

*महतारी वंदन योजना महतारी क्रन्दन योजना बन गई है*

रायपुर/ 04 फ़रवरी 2024/महतारी वंदन योजना क़े नए नियम से प्रदेश की माताओ बहनो मे निराशा है। प्रदेश कांग्रेस क़े संचार विभाग क़े अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला नें कहा की चुनाव क़े समय भाजपा नें पूरे प्रदेश मे 70लाख से अधिक महिलाओ से फार्म भरवा कर प्रति वर्ष 12000रु देने का वादा किया था.। चुनाव क़े समय तो भाजपा नें सभी विवाहित महिलाओ को रुपया देने का वायदा किया था सरकार बनने क़े बाद भाजपा सरकार की मंशा है कि कम से कम महिलाओ को पैसा मिल सके इसीलिए नियम कायदे बनाये गए है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि सरकार सुनिश्चित करें सभी विवाहित महिलाओ को महतारी वंदन का लाभ मिले। नियम क़ानून बना कर वंचित नहीं किया जाय

कांग्रेस मांग करती है कि –

1महतारी वंदन मे स्थानीय निवास क़े लिए वोटर कार्ड और आधार कार्ड को मान्यता दी जाय

2 विवाह प्रमाणपत्र क़े बजाय महिलाओ क़े सेल्फ डिक्लेरेशन को माना जाय

3 सभी वर्ग कि महिलाओ, को लाभ दिया जाय

4जिनके भी राशन कार्ड है उनको लाभ मिले

5शासकीय कर्मचारी परिवारों कि महिलाओ को भी लाभ दिया जाय

6 इनकमटेक्स पेयी कि सीमा निर्धारित कि जाय सभी इनकमटेक्स पेयी को दायरे से बाहर रखा जाना अनुचित है

6 निराश्रित को भी पूरी राशि दी जाय

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष
कांग्रेस संचार विभाग

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button