पुरानी बस्ती अग्रसेन महाविद्यालय में फिजियोथैरेपी एवं रिहैबिलेशन केंद्र का शुभारंभ 14 फरवरी को*

रायपुर, पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय एवं स्वामी रामचंद्र नागरी दास मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 14 फरवरी2024 को सार्वजनिक दृष्टि से कमजोर लोगो के लिए एक फिजियोथैरेपी एवं रिहैबिलेशन सेंटर का उद्घाटन होने जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्च एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग अग्रवाल जी, रायपुर नगर निगम के एमआईसी मेंबर एवं पुरानी बस्ती वार्ड के पार्षद श्री जितेंद्र अग्रवाल जी, अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर विठ्ठल अग्रवाल जी, जैतू साव मठ के सचिव श्री महेंद्र अग्रवाल जी, महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष अजय दानी, जैतू साव मठ के वरिष्ट न्यासी अजय तिवारी जी, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड श्री सुरेश शुक्ला जी, उद्योगपति श्री मनोजअग्रवाल जी उपस्थित रहेंगे।
इस केंद्र पर सभी वर्ग के लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यह सेंटर 15 फरवरी से सभी वर्ग के लोगो के लिए छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्रसेन महाविद्यालय एवं स्वामी रामचंद्र नगरी दास मंदिर समिति द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा।




