छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS अफसर इधर से उधर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विष्णुदेव सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों के तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आइएएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं।
आइएएस अमित कुमार बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त बनाए गए हैं तो वहीं अभिषेक कुमार को जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। संबित मिश्रा कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं।
सुरुचि सिंह को राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार दिया गया है। हेमंत नरेश नंदनंदनवार को बीजापुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।



