रायपुर

शहीद राजीव पांडे वीर चक्र को बलिदान दिवस पर पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि

उमा वाणी न्यूज रायपुर

शहीद राजीव पांडे वीर चक्र को बलिदान दिवस पर पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि

शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे,वीर चक्र 8 जून 1985 को भारतीय थल सेवा में भर्ती हुआ था। पिता कर्नल आर. पी.पांडे भी भारतीय सेवा के मेडिकल कोर में सेवा कर्नल था। शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे को ऑपरेशन मेघदूत के तहत सियाचिन ग्लेशियर में दुश्मनों की एक चौकी को हासिल करने का उत्तरदायित्व दिया गया था। इस 21000 फीट ऊंची दुर्गम चौकी तक पहुंचने के लिए 3 किलोमीटर का खुला बर्फीला इलाका तथा 12000 फीट की दीवार पार करना था। दिनांक 29 मई 1987 के दिन उन्होंने एवं उनके साथियों ने इस चौकी पर आक्रमण कर दुश्मनों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ी क्षति पहुंचाई। इस कार्यवाही को अंजाम देते समय वे तथा उनके पांच साथी वीरगति को प्राप्त हुए। उनके इस प्रबल प्रयास के फलस्वरुप दिनांक 29 जून 1987 को भारतीय सेना ने इस चौकी पर अपना कब्जा कर लिया। उनके इस अदम्य साहस व वीरता के लिए दिनांक 26 जनवरी 1988 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा इनको मरणोपरांत वीर चक्र से अलंकृत किया गया।
शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे, वीर चक्र की बलिदान दिवस पर शहीद राजीव पांडे वार्ड टिकरापारा रायपुर में बने शाहिद की प्रतिमा के पास पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम नगर पालिका निगम रायपुर के तत्वाधान में रखा गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका निगम के महापौर श्रीमती मीनल चौबे, एमआईसी मेंबर, जोन कमिश्नर, वार्ड पार्षद, गनमान्य नागरिकगण पूर्व सैनिक संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर से पूर्व सैनिक योगेश साहू प्रांतीय सचिव, पूर्व सैनिक रोहित कुमार साहू, पूर्व सैनिक युधिष्ठिर सिन्हा, पीयूष जैन एवं शहीद परिवार से शहीद का भाई सुनील पांडे जी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button