छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

राष्ट्रीय बजरंग दल लालपुर कवर्धा निवासी गौ सेवक साधराम यादव तथा बिरनपुर साजा निवासी हिन्दू योद्धा भुनेश्वर साहू के परिजनों को उचित न्याय दिलाने सहित सनातन समाज की सुरक्षा की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ द्वारा मशाल यात्रा निकालकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल लालपुर कवर्धा निवासी गौ सेवक साधराम यादव तथा बिरनपुर साजा निवासी हिन्दू योद्धा भुनेश्वर साहू के परिजनों को उचित न्याय दिलाने सहित सनातन समाज की सुरक्षा की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ द्वारा मशाल यात्रा निकालकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उक्तासय की जानकारी अपने संयुक्त बयान में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे एवं राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भीम साहू ने प्रेस वार्ता में दी।

 

दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, और महाराष्ट्र होते हुए अब छत्तीसगढ़ में भी सर तन से जुदा अभियान का आगाज़ कुछ कट्टरपंथियों ने कर दिया है, जिसके तहत 8 अप्रैल 2023 को बिरनपुर साजा में भुनेश्वर साहू तथा 20 जनवरी 2024 की मध्य रात्रि लालपुर कवर्धा में गौ सेवक साधराम यादव का सर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी गई है। कुछ वर्ष पहले सूरजपुर जिले के भटगांव जरही में बाबा खान ने घर में घुसकर एक हिन्दू नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी थी, इसी तरह दुर्ग जिले के भिलाई में मलकीत सिंह को हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर अल्पसंख्यकों ने मौत के घाट उतार दिया था। धीरे धीरे जिहाद का विकृत स्वरूप समूचे छत्तीसगढ़ को अपनी चपेट में ले रहा है तथा छत्तीसगढ़ के शांत माहौल में सांप्रदायिकता का जहर घोल रहा है। उक्त ज्वलंत मुद्दे को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल दिनांक 27 फरवरी 2024 को शाम 5 बजे बीटीआई ग्राउंड से मशाल यात्रा निकालकर शंकर नगर चौक – गांधी उद्यान चौक से अंबेडकर चौक होते हुए कालीमाता मंदिर आकाशवाणी चौक स्थित ग्रास मेमोरियल मैदान में मशाल विसर्जित करेगा। तत्पश्चात शाम 7 बजे निम्नलिखित मांगों को लेकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपेगा। हमारी मांगें निम्नलिखित है ÷

1.भुनेश्वर साहू तथा साधराम यादव के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए
2.दोनों मृतकों के परिजनों को एक एक करोड़ मुआवजा तथा परिवार से किसी एक को सरकारी नौकरी मुहैया कराई जाए।
3.लव जिहाद तथा लैंड जिहाद के खिलाफ कानून बनाकर इसे नियंत्रित किया जाना चाहिए।
4.गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर गौ संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ठोस योजना बनाई जाए।
5.धर्मांतरण पर अंकुश लगाए जाने की दिशा में भी सरकार को गंभीर होने की जरूरत है।
6.अन्य प्रांतों की तरह छत्तीसगढ़ में भी टार्गेट कीलिंग जैसे अपराध बढ़ रहे हैं, इसके खिलाफ भी सरकार कोई ठोस कदम उठाए।
7.विभिन्न धार्मिक स्थलों से डिसेबल की नियमावली को ताक पर रखकर बजाए जाने वाले लाॅउडस्पीकर बंद कराई जाए
धन्यवाद

 

दीपक दुबे
प्रदेश महामंत्री
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़
मो. नं. 9300475893
भीम साहू
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़
9039480000

 

 

Related Articles

Back to top button