छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

आयोग मे आया बैंक फर्जीवाड़ा का मामला

प्रेमिका के दबाव में मां को करता था परेशान, आयोग की समझाईश के बाद मांगा माफी

आयोग मे आया बैंक फर्जीवाड़ा का मामला

रायपुर /06 मार्च 2024 / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य अनिता रावटे, ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 244 वीं सुनवाई हुई। रायपुर जिले में कुल 116 वीं जनसुनवाई।

आज के प्रकरण के दौरान आवेदिका जो अनावेदक की माता है उसने बताया कि उनका पुत्र अपनी प्रेमिका के दबाव में आकर आवेदिका को परेशान करता है आवेदिका ने बताया कि उसके दो बच्चे एक बेटा एक बेटी है। उसका पुत्र पुस्तकालय में सहायक के रूप में कार्य करता है जिससे उसे 12 हजार रु वेतन मिलता है और उसकी पुत्री भी कार्य करती है और आवेदिका का भरण-पोषण करती है। आयोग के समझाईश पर आवेदिका के पुत्र ने अपने माता से माफी मांगी और आयोग ने निर्देश दिया की अनावेदिका कमांक 2 को पुलिस के माध्यम से आगामी सुनवाई में उपस्थित करवाने के लिए कहा। जिसके बाद प्रकरण की अंतिम सुनवाई हो पायेगी।

आज के प्रकरण में आवेदिका, अनावेदक के यहां काम करती थी और एक फिज फाइनेंस कराने के लिए अनावेदक ने आवेदिका को फाइनेंस वालो से मिलवाया फाइनेंस एप्रूवल लगभग 40 से 45 हजार अनावेदक को मिला। फीज, अलमारी, पलंग आचेदिका को मिला, लेकिन आवेदिका का कहना है कि 1 लाख 13 हजार का लोन जमा किया। जिसकी किश्ते भी आवेदिका ने जमा कर दिया है। इस पूरे प्रकरण में अन्य अनावेदकगणों की संलिप्तता स्पष्ट है। अन्य अनावेदकगणों के अनुपस्थित होने की दशा में प्रकरण आगामी सुनवाई में रखा जायेगा।

अन्य प्रकरण में पूर्व में आयोग की टीम को भेजा गया था ताकि आवेदिका व बेटे का हिस्सा अनावेदक दे देंवे। उपस्थित अनावेदक इसके लिए तैयार है। उसका कथन है कि उसे और उसके अन्य भाईयों को संपत्ति पर बोने से रोक लगाया जिस पर आवेदिका मामला पंजीबध्द करा सकती है।

अन्य प्रकरण में दोनो पक्ष के मध्य सड़क की जमीन को लेकर विवाद है। जिसको लेकर सुलहनामा के बाद भी विवाद जारी है। आवेदिका को समझाईश दिया गया कि वह न्यायालय में रास्ते के अधिकार के लिए दिवानी मामला प्रस्तुत करे। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।

Related Articles

Back to top button