छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

रायपुर 5अप्रैलl शहर जिला साहू संघ रायपुर एवं संत माता कर्मा आश्रम समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज कर्माधाम संतोषी नगर रायपुर में कर्मा जयंती

रायपुर 5अप्रैलl शहर जिला साहू संघ रायपुर एवं संत माता कर्मा आश्रम समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज कर्माधाम संतोषी नगर रायपुर में कर्मा जयंती

के उपलक्ष्य में सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री विष्णु देव सायजी थे, कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल राम साहू ने कियाl कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, कबीर पंथ के आचार्य सुकृत साहब, भागवतआचार्य यामिनी साहू, अखिल भारतीय तेली, महासभा महिला प्रकोष्ठ की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ ममता साहू प्रदेश साहू संघ की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीलू साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष केशव साहू संरक्षक मेघराज साहू एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थेl आज कार्यक्रम में 50 जोड़ों का आदर्श विवाह संपन्न हुआ! सभी विवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री विष्णु देव सायजी जी ने सफल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया, साथ ही संस्था द्वारा सभी विवाहित जोड़ों को प्रशस्ति-पत्र व एक पौधा प्रदान कर उनके भविष्य की शुभकामनाएं दीl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सायजी ने कहा कि साहू समाज कई वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह कर रहा है और आदर्श विवाह साहू समाज की देन है, साहू समाज का इतिहास गौरवशाली है जिनका गठन 1912 में हुआ थाl आज साहू समाज में अटूट श्रद्धा और भक्ति के प्रतीक माता कर्मा की जयंती के अवसर पर सभी को बधाई देता हूं और साहू समाज बहुत विकास करें ऐसी मैं आशा कर्ता हूं! मैं भी छोटे से गांव का किसान पुत्र हूं और आप सभी के !आशीर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री जैसा दायित्व मिला है! साहू समाज ने कई संतों को जन्म दिया है जिसमें सत्यनारायण बाबा कोसमनारा का आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है, वैसे संत की कोई जाति नहीं होती और सत्यनारायण बाबा कई वर्षों से खुले आसमान में तपस्या कर साहू समाज सहित अन्य समाज को भी आशीर्वाद प्रदान कर रहें है!
कार्यक्रम के विशेष अतिथि मोतीलाल साहू ने कहा कि कर्मा माता ने समाज को न्याय दिलाया है, उनके भक्तो की श्रद्धा और विश्वास के कारण आज समाज आगे बढ़ा है, माता कर्मा का खिचड़ी भोग के कारण भगवान श्रीकृष्ण को मंदिर से उठकर उनके पास आना पड़ा और आज जगन्नाथ में जो खिचड़ी का भोग लगता है वह कर्मा माता की देन है! कार्यक्रम में शहर जिला साहू संघ रायपुर के सभी पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, परिक्षेत्र एवं वार्ड के समस्त पदाधिकारी, सामाजिक बन्धु-भगिनी विशेष रूप से उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन कामता प्रसाद साहू ने किया! आभार प्रदर्शन योगीराज साहू ने किया! उक्त जानकारी शहर जिला साहू संघ रायपुर के मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार साहू एवं अश्वनी साहू द्वारा प्रदान की गई है!

देवेन्द्र कुमार साहू
8959269991

Related Articles

Back to top button