रायपुर

स्वच्छता ही सेवा अभियान – 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक विविध सकारात्मक गतिविधियां रायपुर में नगर निगम द्वारा की जायेंगी 

स्वच्छता ही सेवा अभियान – 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक विविध सकारात्मक गतिविधियां रायपुर में नगर निगम द्वारा की जायेंगी 


0 अपर आयुक्त ने जोन कमिष्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से स्वच्छता गतिविधियां करने के दिये निर्देष


रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के आदेषानुसार नगर निगम मुख्यालय में अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने स्वच्छ भारत मिषन शाखा कार्यपालन अभियंता श्री रधुमणी प्रधान, सहायक अभियंता श्री योगेष कडु, सभी जोन कमिष्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन सहित रायपुर जिला प्रषासन के निर्देषानुसार दिनांक 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक की जाने वाली विविध सकारात्मक स्वच्छता गतिविधियों को लेकर आवष्यक बैठक हुई एवं शासन के निर्देषानुसार समस्त गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देष दिये।
बैठक में जानकारी दी गई कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 14 सितम्बर को स्वैच्छिक श्रमदान, स्वच्छता शपथ ग्रहण, दौड़, रैली, मानव श्रृंखला, प्रभात फेरी, कचरा संग्रहण में लगी गाडियों को हरी झंडी दिखाना इत्यादि, स्वच्छ भारत मिषन में पिछले 10 वर्ष की उपलब्धियों के विवरण, 15 सितम्बर को 1 पेड़ मां के नाम नगर निगम क्षेत्र के तहत छायादार अमरूद, जामुन, आम , सीताफल, नीम, पीपल प्रजातियों के पौधो का रोपण, वृक्षारोपण सहित स्वच्छता शपथ इस हेतु शासकीय भूमि का पूर्व से चयन करना, 16 सितम्बर को स्वच्छ इंटर स्कूल स्पर्धा में स्वच्छता संबंधी विषयों पर चित्रकला निबंध, नुक्कड नाटक, स्लोगन, रंगोली, स्वच्छता क्वीज, कविता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन, महाविद्यालय में अध्ययनरत युवाओं की टीम तैयार कर सभी स्कूलों और कालेजों का स्वच्छता आॅडिट कराया जाना एवं सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट वाली संस्था को नगर निगम द्वारा पुरस्कृत किया जाना, युवाओं की उपरोक्त आॅडिट टीम को सराहनीय प्रदर्षन पर पुरस्कृत किया जाना । शाला / महाविद्यालय स्तर पर गतिविधियों का दस्तावेज नगर निगम में लिया जाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन करने वाले स्कूल कालेज को पुरस्कृत किया जाना, नगर निगम के सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों उद्यानों में स्वच्छता वाॅल पेंटिंग किया जाना, नगर के प्रमुख चैराहों, महत्वपूर्ण स्थलों में व्यापक रूप से नागरिको से स्वच्छता बोर्ड पर सीग्नेचर कैम्पेन ड्राइव आयोजित किया जाना, 17 सितम्बर को स्वच्छता मैराथाॅन एवं स्वच्छ विसर्जन कुंड हेतु आमजनों में स्वच्छता जागरूकता लाने चिन्हांकित स्थलों में स्वच्छता मैराथाॅन का आयोजन करना, पूर्व से चिन्हांकित स्थलों पर ईको फे्रण्डली गणेष विसर्जन हेतु स्वच्छ विसर्जन कुंड की व्यवस्था करना, इसमें जनभागीदारी एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिष्चित करना, 18 सितम्बर को आमजनों में स्वच्छता जागरूकता हेतु चिन्हांकित स्थलों से नगर में स्वच्छता साईक्लोथाॅन आयोजित किया जाना। 19 सितम्बर को स्वच्छत फुड स्ट्रीट वेण्डर्स कार्यषाला हेतु पंजीकृत शहरी पथ विक्रेताओं के लिये स्वच्छता, यातायात नियमों के पालन एवं वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यषाला रखा जाना। वेण्डर्स को वित्तीय सहायता हेतु पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से लोन मेला रखा जाना, समस्त स्ट्रीट वेण्डर्स को स्वच्छता संदेष देकर, खुले में कचरा ना फेंकने एवं सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु प्रोत्साहित किया जाना, स्ट्रीट वेण्डर्स द्वारा उत्सर्जित हो रहे कचरे को पूर्ण निष्पादन हेतु व्यवस्था दिया जाना। फुड स्ट्रीट जोन के आस पास उपलब्ध सुविधाएं जैसे स्ट्रीट लाईट, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, रात्रिकालीन सफाई, लीटर बिन की उपलब्धता आदि का रखरखाव किया जाना। 20 सितम्बर को नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता आॅडिट के परिणाम के आधार पर शौचालयों को रेटिंग प्रदान किया जाना प्रस्तावित किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले समस्त शासकीय एवं गैरषासकीय कार्यालयों, औद्योगिक व्यावसायिक क्षेत्र प्रतिष्ठानों में स्वच्छता का महत्व समझाते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
इसी प्रकार स्वच्छता की सेवा अभियान के तहत 21 से 27 सितम्बर तक पूरे शहर के समस्त क्षेत्र एवं मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थलों, व्यवसायिक परिसरों, पर्यटन स्थलों में विषेष स्वच्छता श्रमदान का आयोजन करने एवं उसमें जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरूओं, गणमान्यजनों, स्वच्छताग्रहियों, शासकीय , अर्द्धषासकीय एनजीओ, स्वसहायता समूहों को सम्मिलित करने, नगर की समस्त चिन्हांकित स्वच्छता लक्षित इकाई क्षेत्रों की आमजनों द्वारा साफ सफाई उपरांत दीवारों पर स्वच्छता संदेष की वाॅल पेंटिंग, 2 कुडे दानों की उपयोगिता के महत्व एवं स्वच्छता विषय पर होर्डिंग, वाॅल राईटिंग किया जाना कार्य संपादन हेतु आमजनों के उपयोग हेतु पीपीई कीट, फस्ट एड कीट, पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराया जाना, नगर के सभी तालाबों, नाला, नालियों की जनसहभागिता एवं सफाई मित्रों के सहयोग से सफाई करवाया जाना, नाले, नालियों के समीप दीवारो पर स्वच्छता संदेष संबंधी वाॅल पेंटिंग म्युरल आदि का कार्य किया जाना एवं अभियान अवधि में चिन्हांकित समस्त स्वच्छता लक्षित इकाईयों का निराकरण सुनिष्चित किया जाना। 28 सितम्बर को नगर में चैक चैराहों, चिन्हांकित स्वच्छता लक्षित इकाईयों, उद्यानों में आवष्यकता के अनुसार एनजीओ एवं आमजनों की सहभागिता से निर्मित कबाड से जुगाड के सिद्धांत के तहत कलाकृति एवं अन्य सजावटी सामान लगाया जाना। आमजनों में 3 आर रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल सिद्वांत के महत्व को प्रोत्साहित करने कबाड से जुगाड के सिद्धांत के तहत निर्मित कलाकृति सजावटी एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का विक्रय किये जाने, 29 सितम्बर को नगर निगम क्षेत्र में नागरिको को स्थानीय नाट्य कला संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में अनुठे प्रयासो को आमजनों तक पहुंचाने प्रोत्साहन दिया जाना, जिससे, साफ सफाई एवं स्वच्छता के महत्व को आमजनों को समझाया जा सके, स्वच्छ मेला में आमजनों , स्वसहायता समूह की महिलाओं, ब्राड एम्बेसडर, टुलिफ इंटर्न द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में संगीत, गायन, नुक्कड नाटक के माध्यम से प्रस्तुतिकरण देकर सहभागिता प्रदान किया जाना, विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता विषय पर संगीत, नुक्कड नाटक, नाट्यकला के माध्यम से आमजनों में जागरूकता लाने सहभागिता किया जाना 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर को नगर निगम क्षेत्र के तहत सैनिटेषन संबंधी कार्यो में कार्यरत सफाई मित्रों हेतु एकल खिडकी षिविर एवं सभी सफाई कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य जांच षिविर का आयोजन करना, षिविर हेतु केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे आवास, जलजीवन मिषन, पीएम सौभाग्य, उज्जवला, आयुष्मान, पीएम सुरक्षा बीमा योजना आदि के तहत लाभ प्रदान करवाने का कार्य करना । नगर निगम में कार्यरत सफाई कामगारों, स्वच्छता दीदियों, समस्त सफाई मित्रों का चिन्हांकन एवं पंजीयन पूर्व से किया जाना ताकि अधिकतम लाभार्थियों की भागीदारी सुनिष्चित हो सके।
जानकारी दी गई कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर 2024 स्वच्छ भारत दिवस को नगर निगम द्वारा स्वच्छता लक्षित इकाईयों का प्रदर्षन, सफाई मित्रों, सफाई कामगारों, स्वच्छता दीदियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना, स्वच्छ स्ट्रीट फुड की पहल, सांस्कृतिक स्वच्छ भारत फेस्ट की उपलब्धियों का प्रदर्षन किया जाना , नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्वच्छता की सेवा अभियान के तहत कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले प्रतिभागियों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना आदि स्वच्छ सकारात्मक गतिविधियां की जायेंगी।

Related Articles

Back to top button