
अत्यंत हर्ष के साथ आपका सादर आमंत्रण है कि
रायपुर में 125 मठाधीश और पुजारी, जो अनेक मंदिरों और मठों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस अभियान में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे — परम पूज्य महंत राम सुंदर दास जी महाराज, जो समाज में पर्यावरण संरक्षण और धर्म जागरूकता के अग्रणी धर्मगुरु हैं।
🌱 ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ पिछले 8 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में सक्रिय है।
यह संगठन समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने और हरित-स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है।
इस भव्य आयोजन के माध्यम से ग्रीन आर्मी सभी नागरिकों और धार्मिक समुदायों को जोड़कर
पॉलीथिन मुक्त रायपुर और छत्तीसगढ़ का संदेश दे रही है।
📍 स्थान: दूधाधारी सत्संग भवन, मठ पारा, रायपुर
🕑 समय: दोपहर 2 बजे
📅 दिनांक: 25 अक्टूबर 2025
शशिकांत यदु
प्रदेश मीडिया प्रभारी, ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़



