छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…छत्तीसगढ़ में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाली है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी. वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

 

Related Articles

Back to top button