नोटबंदी करके मंगलसूत्र छिनने का काम मोदी सरकार ने किया है- दीपक बैज
कार्यालय रायपुर लोकसभा
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण रायपुर उत्तर विधानसभा में की सभाएं।
नोटबंदी करके मंगलसूत्र छिनने का काम मोदी सरकार ने किया है- दीपक बैज
रायपुर 2 मई 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले हैं दक्षिण एवं उत्तर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया।कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के पक्ष में वोट अपील भी की।
रायपुर दक्षिण विधानसभा के चांगोराभाँटा बाजार एवं उत्तर विधानसभा के डब्लू आर एस कॉलोनी में सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 वर्षों में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार सत्तासीन है 2014 चुनाव के पूर्व भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे।
आम जनता को अच्छे दिन के सपना दिखाकर 100 दिनों में महंगाई कम करने की बात कही थी लेकिन पिछले 10 सालों में महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है जो गैस सिलेंडर 414 में आता था वह आज ₹1100 हो गया है 65 रुपए प्रति लीटर जो पेट्रोल मिलता था आज 100 के पार चले गया है महंगाई को कंट्रोल करने में विफल रही मोदी सरकार आज लोगों का ध्यान भटकाकर वोट मांग रही है।
आम जनता से झूठ बोल बोल कर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नीचे गिराने का काम किया गया है।
नोटबंदी गलत जीएसटी के निर्णय से आज आम जनता के साथ-साथ छोटे व्यापारी भी बहुत परेशान हुए हैं।
नोटबंदी कर लोगों के मंगलसूत्र को छिनने का काम मोदी सरकार ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आम जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट अपील करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं किसानो युवाओं और श्रमिकों को न्याय मिलेगा।
इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रेखचंद् जैन गिरीश दुबे एजाज ढेबर प्रमोद दुबे उत्तम साहू राधेश्याम विभार सुरेश चन्नावर बँटी होरा अनवर हुसैन संजय सोनी बंशी कन्नौजे मोहन साहू सुनील ध्रुव उपस्थित थे।
बंशी कन्नौजे
मीडिया प्रभारी
रायपुर लोकसभा



