छत्तीसगढ़
भाजपा ने हर क्षेत्र में दिया महिलाओं को सम्मान- रोहित साहू
कोसमंदा में हुआ महिलाओ का सम्मान

बलौदाबाजार। भाजपा द्वारा कसडोल विधानसभा क्षेत्र मंडल पलारी के शक्ति केंद्र कोसमंदा में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम रखा गया। सम्मान समारोह में भाजपा सरकार की महिलाओं की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान दिया है। विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनको राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार ने महतारी वंदन के माध्यम से प्रत्येक माह महिलाओं को एक हजार देकर अपना वादा पूरा किया है।। भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा ने कहा कि नारियों के सम्मान से ही समाज मजबूत होता है। नारी को शक्ति का रूप भी कहा जाता है। आज नारियां घर से बाहर निकलकर कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुरेंद्र वर्मा आजुराम कन्नौज़े भूषण लाल कन्नौज़े भारत वर्मा रमेश वर्मा दुकालहराम कन्नौज़े निशा मारकंडेय प्यारी बाई कन्नौज़े संतोष कन्नौज़े लक्की कन्नौज़े नीलकमल कन्नौज़े मधु सूदन वर्मा निरंजन कन्नौजे सीताराम कन्नौज़े आकाश हेमंत हिमाचल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


